जानिए क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं दाढ़ी वाले लड़के

एक दौर था जब साफ चेहरे को खूबसूरत माना जाता था। हालांकि वे चहेरे खूबसूरत अभी भी होते हैं अब बस खूबसूरती का आयाम कुछ बदल चुका है। अब क्लीन शेव की बजाए लड़कियां दाढ़ी वाले चेहरे पर जल्दी आकर्षित हो जाती है। ऐसा क्यों होता है इसके पीछे की वजह शोधकर्ताओं ने जानने की कोशिश की। जी हां, ‘जर्नल ऑफ एवॉल्यूशनरी बायोलॉजी’ ने एक शोध की थी जिसमें यह बात सामने आई है कि किसे महिलाएं ज़्यादा पसंद करती हैं। इस शोध में 8500 महिलाओं को दाढ़ी या बिना दाढ़ी वाले पुरुषों की रेटिंग के लिए कहा गया।


https://www.instagram.com/p/BrdcnmOgW8z/

इस शोध के समय कुछ पुरुषों की तस्वीरें शेविंग के 5 दिन बाद की रखी गयी थी, कुछ की 10 दिन बाद की और कुछ पुरुषों की शेविंग के 4 सप्ताह बाद की रखी गयी थी।


https://www.instagram.com/p/Bran_m5gdcJ/

इस शोध के दौरान जो बात सामने आई उसने सब को हैरान कर दिया। दरअसल फोटो रखने के बाद सभी महिला को अपना साथी ढूंढने को कहा गया तो लगभग सभी महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुष को ही प्राथमिकता दी।


https://www.instagram.com/p/BrYWQdQgbuf/

दरअसल अधिकतर महिलाओं ने शेविंग के 10 दिन बाद (हैवी स्टबल) वाली तस्वीरों को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना। इसके बाद फुल बीयर्ड यानी घनी दाढ़ी वाले पुरुष के तस्वीर को महिलाओं ने प्राथमिकता दी।

https://www.instagram.com/p/BrL1IWwgb5R/


वहीं इस शोध में यह बात भी सामने आई कि पुरुषों की अच्छी जॉ लाइन भी महिलाओं को काफी हद तक आकर्षित करती है। वहीं आदि काल से ही पुरुषों की दाढ़ी को उनकी उम्र और पौरुषत्व से भी जोड़कर देखा जाता रहा है।

https://www.instagram.com/p/BrWHiBtA3Dd/

इसके अलावा भी एक शोध में यह बात निकल कर सामने आई थी कि लंबे समय के रिश्ते के लिए महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि इससे उनके सामाजिक तौर पर ज्यादा सफल होने का संकेत मिलता है।

https://www.instagram.com/p/BrWHTwcAeg8/

तो इस शोध के सामने आने के बाद अब आप किस तरह का लुक रखना पसंद करेंगे दाढ़ी वाल या क्लीन शेव ?