वायुसेना में ५ राफेल विमान सामेल होंगे , राजनाथ सिंह कार्यक्रम में आएंगे

वायुसेना में ५ राफेल विमान सामेल होंगे , राजनाथ सिंह कार्यक्रम में आएंगे
बड़े विवाद के बाद आखिर कार राफेल भारत में आ गए। आज से भारतीय वायु सेना में राफेल जेट को शामिल किया जायेगा। इसी लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पे एक कार्यकम रखा गया है। इस कार्यकम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षा मंत्री आएंगे। भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्री के सामेल होने के कारण अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के साथ साथ आसपास के एरिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

rafel
image source: https://gulfnews.com/

आप को याद दिला दे की पांच राफेल जेट अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर २९ जुलाई को पहुंचे थे। इन पांच राफेल जेट में तीन सिंगल और दो डबल सिटर जेट शामिल है। इस जेट का पहला स्क्वाड्रन अम्बाला से संचालित होगा। राफेल जेट साउथ एशिया में सबसे शक्तिशाली विमान है।

नियम के हिसाब से इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल नारायण आर्य और सीएम मनोहर लाल भी शामिल होंगे। लेकिन फ़िलहाल हरियाणा के सीएम होम क्वारंटीन में है इस की वजह से उनके आने की संभावनाएं कम है। नियम के अनुसार गृहमंत्री अनिल विज भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। लेकिन अभी एयरफाॅर्स के अधिकार्यो की और से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।